खरसावां : वाजपेयी जी के जन्म दिन पर लड्डू का वितरण

25 केएसएन 1 : खरसावां में वाजपेयी जी के जन्म दिन पर केक काटते भाजपा कार्यकर्ता संवाददाता, खरसावां . भाजपा के खरसावां स्थित पार्टी कार्यालय में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया. मौके पर केक काटा गया तथा लोगों में लड्डू बांटा गया. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने […]
25 केएसएन 1 : खरसावां में वाजपेयी जी के जन्म दिन पर केक काटते भाजपा कार्यकर्ता संवाददाता, खरसावां . भाजपा के खरसावां स्थित पार्टी कार्यालय में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया. मौके पर केक काटा गया तथा लोगों में लड्डू बांटा गया. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने वाजपेयी को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न देने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की. युवा मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव ने श्री वाजपेयी को हर वर्ग व हर समाज को लेकर चलने वाला देश का नेता बताया. मौके पर मुख्य रुप से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान, ज्ञानी साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, सांबो राउत, लाल सिंह सोय, सुभाष महतो, नयन नायक, ईश्वर महतो, तुलसी महतो, तेज नारायण महतो, हरीश हरीश महतो, गोपाल नायक समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




