सीनी में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

Updated at : 16 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सीनी में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

सीनी. सीनी ओपी अंतर्गत मोहितपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र गयी एक चार वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक आनंद महतो ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. घटना मंगलवार को घटी. इस संबंध में बताया जा रहा है कि बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र गयी हुई थी, तभी गांव के युवक ने मौका देख कर बच्ची […]

विज्ञापन

सीनी. सीनी ओपी अंतर्गत मोहितपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र गयी एक चार वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक आनंद महतो ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. घटना मंगलवार को घटी. इस संबंध में बताया जा रहा है कि बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र गयी हुई थी, तभी गांव के युवक ने मौका देख कर बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा, तो वह रोने लगी. रोने की आवाज सुन कर लोग आ गये, तो वह भाग गया. इस संबंध में पीडि़ता की मां ने सरायकेला महिला थाना मेंं आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में एसपी दुर्गा उरांव ने कहा कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola