वीर सिदो-कान्हू को किया नमन

स्वतंत्रता संग्राम सह झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद सिदो-कान्हु का हूल दिवस मनाया गया. सरायकेला स्थित वीर सिदो-कान्हु की आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जिन सामाजिक व गैर राजनीतिक संगठन द्वारा माल्यार्पण किया गया, उनमें ग्रामीण एकता मंच व दिशोम मांझी परगना महाल प्रमुख रूप से शामिल हैं. ग्रामीण एकता […]
स्वतंत्रता संग्राम सह झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद सिदो-कान्हु का हूल दिवस मनाया गया. सरायकेला स्थित वीर सिदो-कान्हु की आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जिन सामाजिक व गैर राजनीतिक संगठन द्वारा माल्यार्पण किया गया, उनमें ग्रामीण एकता मंच व दिशोम मांझी परगना महाल प्रमुख रूप से शामिल हैं.
ग्रामीण एकता मंच द्वारा सरायकेला स्थित खरकई नदी के तट पर नायके द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. इसके पश्चात संथाल समुदाय के लोग परंपरा अनुसार पार्क के प्रतिमा स्थल तक पारंपरिक हथियार व पानी लिए पहुंचे, जहां नायके दुर्गा मुमरू द्वारा पूजा-अर्चना कर समाज के सभी सदस्यों द्वारा उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण एकता मंच के निरेन सोरेन एवं जवाहर लाल महाली उपस्थित थे. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सिदो-कान्हु स्वतंत्रता संग्राम में अंगरेजों के दांत खट्टे कर दिये थे. उन्ही के नेतृत्व में संथाल विद्रोह हुआ था. उनके बताये मार्ग पर हम सभी को चलने की जरूरत है. कार्यक्रम में भोस्को मांझी, राम मुमरू, त्रिविक्रम सिंहदेव आदि उपस्थित थे.
चांडिल मंच ने किया नमन
पातकुम जन जागरण मंच ने चांडिल डैम स्थल स्थित शीश महल में हूल दिवस के अवसर पर वीर सिदो-कान्हु को श्रद्धांजलि अर्पित की. मंच के संयोजक सह अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने दोनों वीर सपूतों की तसवीर पर माल्यार्पण कृतज्ञता जाहिर की.
चांडिल : 20 यूनिट रक्त संग्रह
हूल दिवस के अवसर पर चिलगु में झारखंड पार्टी नरेन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. एमजीएम अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उदघाटन चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया. इस मौके पर कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किये गये.
आजसू पार्टी ने मनाया हूल दिवस
आजसू पार्टी राजनगर प्रखंड कमेटी द्वारा वरिष्ठ नेता दिलीप महतो की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हूल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सिदो-कान्हू की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप महतो, मानीक चंद्र महतो, भुकतू मार्डी, सालखन टुडू, कर्ण भूषण हांसदा, गुरुचरण महतो, रूहीदास, लक्ष्मी नारायण, नेपाल, दीपक, हरि, संतोष, सुखीराम, सहदेव महतो, इंद्रजीत प्रधान आदि उपस्थित थे.
सिदो-कान्हु के वंसजों की स्थिति दयनीय : गीता
राजनगर बाजार स्थित सिदो-कान्हु चौक पर सांसद मधु कोड़ा के सहयोग से दिशोम जाहेरगाढ़ कमेटी राजनगर द्वारा सिदो-कान्हू की प्रतिमा स्थापित की गयी. प्रतिमा का अनावरण जगन्नाथपुर की विधायक गीता कोड़ा ने किया. मूर्ति का अनावरण करने के पहले आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार वीर पुरुष सिदो-कान्हु की पूजा दिशोम जाहेरगाढ़ कमेटी के सचिव विशु हेंब्रम, नीमुराम हांसदा, मगत टुडू द्वारा की गयी.
इसके पश्चात सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती कोड़ा ने कहा कि सिदो-कान्हू जैसे वीर महापुरुषों के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सिदो कान्हू के वंशज की स्थिति दयनीय है. इसके लिए सरकार से बात करेंगे.
कार्यक्रम को सोमनाथ सोरेन, रामदास हांसदा, अनिल सुरेन, निषाद अहमद, दीपक गोडसारा, नीमुराम हांसदा, कल्याण हांसदा, धनुराम टुडू ने भी सिदो-कान्हू की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन विशु हेम्ब्रम ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नीमुराम हांसदा, मगत टुडू, रायसेन मार्डी, विक्रम मार्डी, मोतीलाल गौड़, लखन मुमरू, सिमाल मुमरू आदि का काफी सराहनीय सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




