बडाबांबो में मजदूरों से मिले दशरथ गागराई

25 केएसएन 3 : बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन में मजदूरों से जन संपर्क करते दशरथ गागराईबड़ाबांबो. खरसावां से झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने मंगलवार को अहले सुबह छह बजे बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन पहुंच कर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों से मिले. यहां करीब आठ सौ मजदूरों से मिल कर उनकी समस्या से सुनी. […]
25 केएसएन 3 : बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन में मजदूरों से जन संपर्क करते दशरथ गागराईबड़ाबांबो. खरसावां से झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने मंगलवार को अहले सुबह छह बजे बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन पहुंच कर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों से मिले. यहां करीब आठ सौ मजदूरों से मिल कर उनकी समस्या से सुनी. श्री गागराई ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि मजदूरों की हर सुख दुख में उनके साथ रहेंगे. चक्रधरपुर टाटा सवारी ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़वाने के साथ साथ बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के विकास के लिये भी कार्य करेंगे. मजदूरों को मासिक रेलवे पास बनाने में कोई दिक्कत न हो, यह प्रयास करेंगे, ताकि मजदूरों को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से आना जाना करने में दिक्कत का सामना करना न पड़े. उन्होंने मजदूरों से समर्थन की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




