टायो कॉलोनी में हत्या का मामला: गुरूद्वारा प्रबंधक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

फोटो25एसेकेल 3 – एसपी से मिलने पहुंचे सिख गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यसरायकेला: गम्हरिया के टायो कॉलोनी में सोमवार को परमजीत कौर नामक सिख महिला की घर में घुस कर हत्या करने के मामले पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर ने एसपी को ज्ञा पन सौंप कर मामले की जांच करने व हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार […]
फोटो25एसेकेल 3 – एसपी से मिलने पहुंचे सिख गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यसरायकेला: गम्हरिया के टायो कॉलोनी में सोमवार को परमजीत कौर नामक सिख महिला की घर में घुस कर हत्या करने के मामले पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर ने एसपी को ज्ञा पन सौंप कर मामले की जांच करने व हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि 24 नवंबर को टायो कॉलोनी में राजवंत सिंह की पत्नी परमजीत कौर की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी. जिससे सिख समाज के लोगों में काफी रोष है. कमेटी ने 48 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है, अन्यथा सिख समाज द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी है. मौके पर शैलेंद्र सिंह,सुरजीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरूविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह,पाल सिंह, जस्सा सिंह, सुखजीत सिंह, वारियाम सिंह,निर्मल सिंह के अलावे कई शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




