खरसावां को पूर्ण पंचायत का दर्जा दिलायेंगे : दशरथ

Updated at : 25 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां को पूर्ण पंचायत का दर्जा दिलायेंगे : दशरथ

25 केएसएन 1 : खरसावां बाजार में झामुमो कार्यालय का उद्घाटन करते दशरथ गागराईसंवाददाता,खरसावां झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो खरसावां को पूर्ण पंचायत का दर्जा दिलायेंगे. उन्होंने कहा कि 2009 में खरसावां एनएसी को डीनोईफाई कर पंचायत बना दिया गया, परंतु अब तक खरसावां के लोगों को पंचायत […]

विज्ञापन

25 केएसएन 1 : खरसावां बाजार में झामुमो कार्यालय का उद्घाटन करते दशरथ गागराईसंवाददाता,खरसावां झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो खरसावां को पूर्ण पंचायत का दर्जा दिलायेंगे. उन्होंने कहा कि 2009 में खरसावां एनएसी को डीनोईफाई कर पंचायत बना दिया गया, परंतु अब तक खरसावां के लोगों को पंचायत का लाभ नहीं मिल पा रहा है. न तो किसी के पास बीपीएल नंबर है और न ही इंदिरा आवास. बिजली बील व जमीन रजिस्ट्रेशन चार्ज भी शहर की तरह भुगतान करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इन गंभीर मुद्दों पर अर्जुन मुंडा ने कभी ध्यान नहीं दिया. श्री गागराई नगर झामुमो कार्यालय उद्धाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. गागराई ने लोगों से एक बार मौका देने की अपील करते हुए कहा कि चुनावी वायदों को पूरा नहीं कर सका तो 2019 के विस में मुझे भी खारिज कर दे. उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है. इसके पश्चात श्री गागराई ने बड़ाबांबो, गीतीलोता, जामडीह, बालीजुड़ी, छोटा चाकड़ी, पुतुलपीढ़, जोजोडीह, खरसावां, मुरुप, हातिया, दाशियाडीह, केुंदुआ, डांगोरडीह, सोरमाली, कालियाडुंगरी क्षेत्र का भी दौरा किया तथा लोगों से समर्थन की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola