सामरम-सिंदूकोपा पुल निर्माण समिति का गठन, रूपेश बने अध्यक्ष

Updated at : 09 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
सामरम-सिंदूकोपा पुल निर्माण समिति का गठन, रूपेश बने अध्यक्ष

सामरम-सिंदूकोपा पुल निर्माण समिति का गठन, रूपेश बने अध्यक्षकोलाबिरा. गम्हरिया प्रखंड के चार पंचायत चमारु, टेंटोपोसी, नवागढ़ व बड़ाकांकड़ा पंचायत के ग्रामीणों की बैठक सामरम में मनोज महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें खरकई नदी पर सामरम व सिंदूकोपा के मध्य पुल का निर्माण करने व गम्हरिया प्रखंड के चार पंचायतों का पुनर्गठन कर अलग […]

विज्ञापन

सामरम-सिंदूकोपा पुल निर्माण समिति का गठन, रूपेश बने अध्यक्षकोलाबिरा. गम्हरिया प्रखंड के चार पंचायत चमारु, टेंटोपोसी, नवागढ़ व बड़ाकांकड़ा पंचायत के ग्रामीणों की बैठक सामरम में मनोज महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें खरकई नदी पर सामरम व सिंदूकोपा के मध्य पुल का निर्माण करने व गम्हरिया प्रखंड के चार पंचायतों का पुनर्गठन कर अलग प्रखंड बनाया जाने की मांग को लेकर गठित सामरम-सिंदूकोपा पुल निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया गया. इसमें रूपेश सिंहदेव को अध्यक्ष, मनोज महतो सचिव, प्रदीप बारिक महासचिव, बेनी माधव महतो उपाध्यक्ष, नंदलाल महतो कोषाध्यक्ष व अरूण महतो को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा गयाराम महतो, सुरेंद्र सुंडी, जगदीश सिंहदेव व शंकर महतो को संरक्षक बनाया गया. श्री सिंहदेव ने बताया कि समिति की अगली बैठक 23 नवंबर को रखी गयी है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola