उकरी में झामुमो की जनसभा 12 को

Updated at : 09 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
उकरी में झामुमो की जनसभा 12 को

खरसावां. 12 नवंबर को खरसावां विस क्षेत्र के उकरी (सीनी) में दोपहर तीन बजे झामुमो की जनसभा होगी. जनसभा को मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के आदिवासी कल्यण मंत्री चंपई सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी ललित महतो, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो की विधवा सविता महतो व झामुमो जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

खरसावां. 12 नवंबर को खरसावां विस क्षेत्र के उकरी (सीनी) में दोपहर तीन बजे झामुमो की जनसभा होगी. जनसभा को मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के आदिवासी कल्यण मंत्री चंपई सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी ललित महतो, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो की विधवा सविता महतो व झामुमो जिलाध्यक्ष सुधीर महतो मुख्य रूप से झामुमो के जनसभा को संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए खरसावां विस क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी कृष्णा गागराई ने बताया कि 12 नवंबर को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खरसावां शहीद स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके पश्चात सरायकेला के लिये रवाना होंगे. सरायकेला में नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात सीनी के उकरी में चुनावी सभा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola