सरायकेला व खरसावां विस पर पहले दिन एक भी नामांकन नही

पहले दिन सरायकेला विस सीट के लिए पांच परचा की बिक्री हुईखरसावां विस सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा गयासरायकेला. द्वितीय चरण के विस चुनाव में नामांकन के पहले दिन सरायकेला व खरसावां विस सीट में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नही भरा. पहले […]
पहले दिन सरायकेला विस सीट के लिए पांच परचा की बिक्री हुईखरसावां विस सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा गयासरायकेला. द्वितीय चरण के विस चुनाव में नामांकन के पहले दिन सरायकेला व खरसावां विस सीट में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नही भरा. पहले दिन सरायकेला विस सीट के लिए पांच परचा की बिक्री हुई, जबकि खरसावां विस सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा गया है. सरायकेला विस के लिए जिन लोगों ने पर्चा खरीदा है, उनमें गम्हरिया सीतारामपुर निवासी कांग्रेस प्रत्याशी बास्को बेसरा, राजनगर के काड़को गांव के जयमोहन सरादर, गोवर्द्धन गांव के मोहन हेंब्रम, सरायकेला सरमाली गांव निवासी जयमोहन सरदार, गम्हरिया के बडमारी गांव निवासी सोकेन हेंब्रम ने नामांकन पत्र खरीदा है. गौरतलब है कि सरायकेला विस सीट के लिए स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है, जबकि खरसावां विस सीट के लिए जिला समाहरणालय के एडीसी कक्ष में नामांकन कक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




