राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन छह दिसंबर को

Updated at : 07 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन छह दिसंबर को

सरायकेला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत स्थानीय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी छह दिसंबर को किया गया है. यह जानकारी डीएलएसए सचिव अनुज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में समझौता के तहत वादों का निष्पादन किया जायेगा, ताकि लोगों को छोटे-छोटे मामलों में ज्यादा कोर्ट का चक्कर […]

विज्ञापन

सरायकेला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत स्थानीय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी छह दिसंबर को किया गया है. यह जानकारी डीएलएसए सचिव अनुज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में समझौता के तहत वादों का निष्पादन किया जायेगा, ताकि लोगों को छोटे-छोटे मामलों में ज्यादा कोर्ट का चक्कर काटना नहीं पड़े. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में उत्पाद अधिनियम वाद, वन अधिनियम वाद, विद्युत, श्रम एवं न्यूनतम मजदूरी, विवाहत्तोर प्रताड़ना, माप तौल के अलावा अन्य मामलों का समझौता के तहत निष्पादन किया जायेगा. लोक अदालत 11 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola