महिला की संदेहास्पद मौत, पति व ससुर गिरफतार

Updated at : 06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की संदेहास्पद मौत, पति व ससुर गिरफतार

सरायकेला. खरसावां थाना क्षेत्र के महतो रिडिंग गांव की एक महिला उषा महतो (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. महिला के शरीर में किसी तरह के चोट या जख्म तक का भी निशान नहीं है. वर्ष 2012 में धातकीडीह के उषा महतो की शादी महतो रिडिंग के अशोक महतो के साथ हुई […]

विज्ञापन

सरायकेला. खरसावां थाना क्षेत्र के महतो रिडिंग गांव की एक महिला उषा महतो (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. महिला के शरीर में किसी तरह के चोट या जख्म तक का भी निशान नहीं है. वर्ष 2012 में धातकीडीह के उषा महतो की शादी महतो रिडिंग के अशोक महतो के साथ हुई थी. खरसावां थाना प्रभारी अजय प्रसाद के अनुसार मृतक के भाई बसंत महतो ने महिला के पति अशोक महतो व ससुर मनहरी महतो के खिलाफ दहेज के लिये हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. मृत महिला के पति अशोक महतो व ससुर मनहरी महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola