ओडि़या समुदाय द्वारा मनाया गया कार्तिक पूर्णिमा

Updated at : 06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओडि़या समुदाय द्वारा मनाया गया कार्तिक पूर्णिमा

/र6एसकेएल-2- नदी में नाव छोड़ती महिलाएंसरायकेला. ओडि़या समुदाय का मुख्य त्योहार रास पूर्णिमा यानी कार्तिक पूर्णिमा सरायकेला, सीनी, कोलेबिरा समेत आसपास क्षेत्र में भक्ति पूर्वक मनाया गया. गुरुवार को पूर्णिमा के साथ ही विगत पांच दिनों से चले आ रहे विष्णु पंचमी का समापन हो गया. कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह ही समुदाय की महिलाओं […]

विज्ञापन

/र6एसकेएल-2- नदी में नाव छोड़ती महिलाएंसरायकेला. ओडि़या समुदाय का मुख्य त्योहार रास पूर्णिमा यानी कार्तिक पूर्णिमा सरायकेला, सीनी, कोलेबिरा समेत आसपास क्षेत्र में भक्ति पूर्वक मनाया गया. गुरुवार को पूर्णिमा के साथ ही विगत पांच दिनों से चले आ रहे विष्णु पंचमी का समापन हो गया. कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह ही समुदाय की महिलाओं ने स्थानीय नदी घाट व तालाब में नाव छोड़ कर महाप्रभु नारायण यानी जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की व प्रसाद का वितरण किया. सरायकेला शहरी क्षेत्र में स्थानीय खरकई नदी तट पर भोर से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां महिलाएं नहा धोकर पहले भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की. इसके पश्चात केले के तना से बने नाव को नदी में छोड़ा. इस दौरान भक्तों ने भगवान से परिवार के सुख शांति की कामना भी की. महिलाओं ने किया रंगोली लेखनकार्तिक पूर्णिमा पर ओडि़या समुदाय के महिलाओं द्वारा रंगोली लेखन किया गया. इस दौरान घर के आंगन में रंगोली बनाया और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola