ओडि़या समाज ने मनाया बोइतो बंदणा उत्सव

Updated at : 06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओडि़या समाज ने मनाया बोइतो बंदणा उत्सव

6केएसएन 2,3 : कार्तिक स्नान के पश्चात नदी तट पर केला के छिलके से तैयार नाव को नदी में छोड़ते महिलाएंसंवाददाताखरसावां : कार्तिक पूर्णिमा को खरसावां में ओडि़या समुदाय के लोगों ने बोइतो बंदणा उत्सव मनाया. गुरुवार को सूर्योदय पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में नदी सरोबर में कार्तिक स्नान किया गया. कार्तिक पूर्णिमा के शाही स्नान […]

विज्ञापन

6केएसएन 2,3 : कार्तिक स्नान के पश्चात नदी तट पर केला के छिलके से तैयार नाव को नदी में छोड़ते महिलाएंसंवाददाताखरसावां : कार्तिक पूर्णिमा को खरसावां में ओडि़या समुदाय के लोगों ने बोइतो बंदणा उत्सव मनाया. गुरुवार को सूर्योदय पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में नदी सरोबर में कार्तिक स्नान किया गया. कार्तिक पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ ही पिछले पांच दिनों से चली आ रही विष्णु पंचक भी संपन्न हो गया. नदी तटों पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के लिए खरसावां, हरिभंजा, सरायकेला के जगन्नाथ मंदिरों में भी खूब भीड़ जुटी. इसके पश्चात सदियों पुरानी उत्कलीय परंपरा के अनुसार केला के पेड़ के छिलके से तैयार किये गये नाव को नदी में छोड़ा गया. नावों को रंग-बिरंगी फूलों से सजाया गया था. इसके पश्चात तुलसी के पौधा के सामने रंगोली बना कर राय-दामोदर की पूजा-अर्चना की गयी. ओडि़या समुदाय की वर्षों पुरानी यह संस्कृति अब भी चली आ रही है. ओडि़या समुदाय के लोग कार्तिक पूर्णिमा को सबसे पूर्ण दिन मानते हैं और इस दिन को हर संभव पुण्य कार्य करते हंै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola