कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों लोगों ने लगाई आस्था की डूबकी

Updated at : 06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों लोगों ने लगाई आस्था की डूबकी

* पूजा-अर्चना को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*घरों में रंगोली बना की गयी राय-दामोदर की पूजा 6 केएसएन 1 : तुलसी मंडप के सामने पूजा अर्चना करती महिलाएंसंवाददाता, खरसावां पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को खरसावां में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. पवित्र कार्तिक माह के अंतिम दिन सैकड़ों की […]

विज्ञापन

* पूजा-अर्चना को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*घरों में रंगोली बना की गयी राय-दामोदर की पूजा 6 केएसएन 1 : तुलसी मंडप के सामने पूजा अर्चना करती महिलाएंसंवाददाता, खरसावां पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को खरसावां में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. पवित्र कार्तिक माह के अंतिम दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सूर्योदय से पूर्व नदी-तालाब में आस्था की डूबकी लगाई. पवित्र स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की. मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. खास कर श्रीकृष्ण मंदिर, जगन्नाथ मंदिर व हरि मंदिर में भक्तों का समागम देखा गया. जरूरतमंदों में दान किया गया. खरसावां के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. इसके पश्चात लोगों में सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया गया. अधिकांश घरों में तुलसी मंडप के पास रंग-बिरंगी रंगोली बना कर राय-दामोदर की पूजा की गयी. कई घरों में भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा का भी आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म शास्त्र में कार्तिक माह को काफी पवित्र माह माना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola