मुहर्रम के जुलूस में युवाओं ने दिखाये हैरत अंगेज करतब

/रफोटो-5एसेकेल4व5-मौके पर उपस्थित मंत्री चंपई सोरेन व खेल दिखाते युवा.प्रतिनिधि, सरायकेलाहजरत इमाम हुसैन की याद में सरायकेला में बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. सरायकेला बाजार स्थित इमामबाड़ा से जुलूस निकला. इस दौरान युवाओं ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाये. बुधवार लगभग पांच बजे बाजारसाही स्थित इमामबाड़ा में कमेटी द्वारा पगड़ी पहनाने की रस्म अदा […]
/रफोटो-5एसेकेल4व5-मौके पर उपस्थित मंत्री चंपई सोरेन व खेल दिखाते युवा.प्रतिनिधि, सरायकेलाहजरत इमाम हुसैन की याद में सरायकेला में बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. सरायकेला बाजार स्थित इमामबाड़ा से जुलूस निकला. इस दौरान युवाओं ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाये. बुधवार लगभग पांच बजे बाजारसाही स्थित इमामबाड़ा में कमेटी द्वारा पगड़ी पहनाने की रस्म अदा की गयी, जिसमें मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन उपस्थित थे. कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया . जुलूस इमामबाड़ा से निकल कर सरायकेला गैरेज चौक, संजय चौक कालुराम चौक होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा. इस दौरान युवाओं ने लाठी तलवार, भाला, फ्यूज ट्यूब लाइट से कई तरह के खेल प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया. जुलूस में करतब दिखाने के लिए खरसावां व जमशेदपुर से करतब बाज आये हुए थे. मुंह में आग निकालने सहित अन्य खेल भी दिखाये. इस मौके पर जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में अवर निरीक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सतर्क रही. इस मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष भोला महांती, प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पीतोवास प्रधान, गुरुप्रसाद मुखिया, कमेटी के मुस्तफा हुसैन के अलावा कई झामुमो नेता व कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




