भाजपा प्रत्याशी ने कुचाई के रुगुडीह से शुरू किया चुनाव प्रचार

Updated at : 05 Nov 2014 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने कुचाई के रुगुडीह से शुरू किया चुनाव प्रचार

5 केएसएन 1 : स्व भगवत सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि देते अर्जुन मुंडा5 केएसएन 3 : कुचाई के रुगुडीह में प्रचार पर निकले भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडासंवाददाता, खरसावांखरसावां विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कुचाई के रुगुडीह से चुनाव प्रचार की शुरुआत की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं द्वारा […]

विज्ञापन

5 केएसएन 1 : स्व भगवत सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि देते अर्जुन मुंडा5 केएसएन 3 : कुचाई के रुगुडीह में प्रचार पर निकले भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडासंवाददाता, खरसावांखरसावां विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कुचाई के रुगुडीह से चुनाव प्रचार की शुरुआत की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं द्वारा चुनाव में दुष्प्रचार किया जा रहा है. ऐसे लोगों से सचेत रहने की जुरूरत है. उन्होंने कहा कि यहां के हर घर से उनका दिल का रिश्ता है. उन्होंने कहा कि विस चुनाव झारखंड की दिशा व दशा तय करेगा. इस मौके पर उन्होंने आबुआ सरकार, आबुआ राज का नारा देते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है. हर व्यक्ति- हर परिवार खुशहाल रहे उसे सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए. उन्हेंने कहा कि आने वाले दिनों में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा, उदय सिंहदेव, लखीराम मुंडा, दुलाल स्वांसी, विजय महतो, अजय मिश्रा समेत काफी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इससे पूर्व 39 मौजा मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष रहे स्व भगवत सिंह मुंडा की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्व भगवत सिंह मुंडा के पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola