मुडकुम में सोये युवक की गला रेत कर हत्या

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
मुडकुम में सोये युवक की गला रेत कर हत्या

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत मुडकुम गांव में रविवार की रात आंगन में सो रहे गोम्हा ओमंग (18) नामक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना लगभग रात 10 से 11 बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार मृतक एक और अन्य साथी के साथ आंगन में सो रहा […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत मुडकुम गांव में रविवार की रात आंगन में सो रहे गोम्हा ओमंग (18) नामक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना लगभग रात 10 से 11 बजे के आसपास की है.

जानकारी के अनुसार मृतक एक और अन्य साथी के साथ आंगन में सो रहा था. आसपास गांव में छऊ मेला होने के कारण दूसरा युवक गहरी नींद में था. इसी दौरान अपराधियों ने गोम्हा की गला रेत कर हत्या कर दी.

परिवार वालों ने जब गोम्हा को गला रेते हुए अवस्था में देखा तो इसकी सूचना पंचायत के मुखिया गणोश गागराई व पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

मामले पर पुलिस ने गांव के ही जुरू गोडसेरा नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. परिजनों के अनुसार मृतक का एक दिन पहले जुरू गोडसेरा के साथ कुछ बात को लेकर बहस हुई थी. परिजनों ने जुरू पर हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola