भुजाली दिखा व्यवसायी से डेढ़ लाख रु की लूट

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
भुजाली दिखा व्यवसायी से डेढ़ लाख रु की लूट

सरायकेला में दिनदहाड़े कांडसरायकेला : सरायकेला से सीतारामपुर डैम की ओर जाने वाली सड़क पर छोटाकांकड़ा के समीप अपराधियों ने कालाडुंगरी के व्यवसायी गौरांगो नंदी से दिन दहाड़े डेढ़ लाख लूट लिये. घटना 27 अप्रैल सुबह करीब दस बजे की है. इस संबंध में गौंरांगो नंदी ने सरायकेला थाना में मामला दर्ज कराया हैं. जानकारी […]

विज्ञापन

सरायकेला में दिनदहाड़े कांड
सरायकेला : सरायकेला से सीतारामपुर डैम की ओर जाने वाली सड़क पर छोटाकांकड़ा के समीप अपराधियों ने कालाडुंगरी के व्यवसायी गौरांगो नंदी से दिन दहाड़े डेढ़ लाख लूट लिये. घटना 27 अप्रैल सुबह करीब दस बजे की है. इस संबंध में गौंरांगो नंदी ने सरायकेला थाना में मामला दर्ज कराया हैं.

जानकारी अनुसार शनिवार को व्यवसायी गौरांगो नंदी अपनी मोटरसाइकिल (जे एच 05जेड 9136) से डेढ़ लाख रुपये लेकर सरायकेला की ओर जा रहा था. जैसे ही गौरांगो छोटाकांकड़ा मोड के पास पहुंचा, पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने ओवर टेक करते हुए गौरांगो को रुकवा दिया और भुजाली दिखाकर नोट से भरा बैग छीन कर कांड्रा की ओर भाग निकले. जाते-जाते अपराधियों ने गौंरांगो को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola