ePaper

खरसावां : कुचाई के पांच बूथों पर नहीं हुई वोटिंग

Updated at : 08 Dec 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : कुचाई के पांच बूथों पर नहीं हुई वोटिंग

खरसावां : अजजा के लिए आरक्षित खरसावां विस क्षेत्र में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ. खरसावां, खूंटपानी, कुचाई, सीनी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ. मतदान के लिए 282 बूथों बनाये गये थे. कुचाई के पांच बूथों पर वोटिंग नहीं हुई, जबकि चार बूथों पर काफी कम वोटिंग हुई. […]

विज्ञापन

खरसावां : अजजा के लिए आरक्षित खरसावां विस क्षेत्र में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ. खरसावां, खूंटपानी, कुचाई, सीनी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ. मतदान के लिए 282 बूथों बनाये गये थे. कुचाई के पांच बूथों पर वोटिंग नहीं हुई, जबकि चार बूथों पर काफी कम वोटिंग हुई. सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

खरसावां-कुचाई के सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी थी. साथ ही पुलिस के जवान लगातार गश्ती भी कर रहे थे. दिव्यांग मतदाताओं को घर से बूथों पर लाने तथा वापस घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी थी. महिला बूथों को आकर्षक लुक दिया गया था. प्रवेश द्वार में बैलून लगाया गया था. इवीएम में खराबी के कारण कई बूथों में देर से मतदान शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola