मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मी बैठे धरना पर

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मी बैठे धरना पर

सरायकेला : जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मियों का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू हो गया. मनरेगा कर्मी आठ जून तक समाहरणालय के समक्ष सांकेतिक रूप से धरना देंगे, जबकि दस जून से मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. गुरुवार को आयोजित धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोतीलाल मुंडा ने किया. […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मियों का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू हो गया. मनरेगा कर्मी आठ जून तक समाहरणालय के समक्ष सांकेतिक रूप से धरना देंगे, जबकि दस जून से मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.

गुरुवार को आयोजित धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोतीलाल मुंडा ने किया. मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.

सरकार मनरेगा कर्मियों को अविलंब नियमित करे और मनरेगा में सरकार द्वारा प्रदत्त तमाम सुविधाएं दे. धरना के दौरान संघ द्वारा राज्यपाल के नाम उपायुक्त ज्ञापन सौंपा. मौके पर जिला सचिव सावन सोय, सपन सतपथी, शंकर सतपथी, हीरालाल मंडल, रश्मि लामाय, मंजु तियु, मालती मुमरू, रामु बोदरा, महावीर साहु के अलावा कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola