हिंसा पीड़ितों का निकालें समाधान

Updated at : 16 Jul 2014 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसा पीड़ितों का निकालें समाधान

डीजीपी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग, एसपी को दिये निर्देश सरायकेला : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सरायकेला खरसावां जिला में नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. वीडियो कांफ्रेंसिग में डीजीपी राजीव कुमार ने एसपी मदन मोहन लाल […]

विज्ञापन

डीजीपी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग, एसपी को दिये निर्देश

सरायकेला : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सरायकेला खरसावां जिला में नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. वीडियो कांफ्रेंसिग में डीजीपी राजीव कुमार ने एसपी मदन मोहन लाल समेत नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों से भी बात की.

डीजीपी ने नक्सली हिंसा में मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने के संबंध में भी जानकारी ली. एसपी मदन मोहन लाल ने बताया कि नक्सली हिंसा में जिला में अब तक 14 लोगों की हत्या हुई है. 14 मामलों में छह मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. मारे गये छह लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि व नौकरी दे दी गयी है. चार मामलों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिया गया है. दो मामले अनुकंपा समिति के पास विचाराधीन है, जबकि दो मामले गृह विभाग के पास आवश्यक दिशा-निर्देश के लिये भेजा गया है.

डीजीपी राजीव कुमार ने एसपी मदन मोहन लाल को उपायुक्त से मिल कर अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित करने हेतु आग्रह करने तथा बैठक में पुराने मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. वीडियो कांफ्रेंसिग के दौरान पुलिस मुख्यालय रांची में डीजीपी राजीव कुमार, एडीजी रेडी डुंगडुंग, अनुराग गुप्ता व शंभु ठाकुर उपस्थित थे. जबकि सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मदन मोहन लाल, जिला के अन्य पुलिस अधिकारी व नक्सल हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रित मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola