चांडिल : परिणय सूत्र में बंधे पारगामा के मुखिया

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
चांडिल : परिणय सूत्र में बंधे पारगामा के मुखिया

चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पारगामा के मुखिया मनोरंजन सिंह सरदार बुधवार को पारगामा निवासी कुमारी बती के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. चांडिल प्रखंड के जायदा स्थित बुढ़ाबाबा शिव मंदिर में महंत केशवानंद सरस्वती की अगुवाई में पंडितों ने दोनों की शादी करायी. भाजपा नेता साधु चरण महतो के प्रयास से कराये गये […]

विज्ञापन

चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पारगामा के मुखिया मनोरंजन सिंह सरदार बुधवार को पारगामा निवासी कुमारी बती के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. चांडिल प्रखंड के जायदा स्थित बुढ़ाबाबा शिव मंदिर में महंत केशवानंद सरस्वती की अगुवाई में पंडितों ने दोनों की शादी करायी.

भाजपा नेता साधु चरण महतो के प्रयास से कराये गये शादी के अवसर पर युवती के पिता बुदलु माझी और माता प्रमीला माझियान के अलावा वार्ड सदस्य सतीश मांझी, वार्ड सदस्य चैतन्य मांझी, ग्राम प्रधान भरत चंद्र महतो, भोला सिंह सरदार, राजकुमार गुप्ता, सुभाष साव, खुदीराम सिंह सरदार, मदन सिंह, सच्चिदानंद, बलराम महतो, गिड्डु यादव, मजनु मंडल समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola