लोगों को बतायेंगे यूपीए की नाकामी

सरायकेला : भाजपा द्वारा 17 जून से चलाये जाने वाले जनजागरण अभियान को लेकर स्थानीय परिसदन में बुधवार को जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में बताया गया कि 17 जून से पार्टी द्वारा प्रखंड स्तर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर यूपीए सरकार की नाकामी एवं […]
सरायकेला : भाजपा द्वारा 17 जून से चलाये जाने वाले जनजागरण अभियान को लेकर स्थानीय परिसदन में बुधवार को जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई.
बैठक में बताया गया कि 17 जून से पार्टी द्वारा प्रखंड स्तर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर यूपीए सरकार की नाकामी एवं भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी उपस्थित थे. बैठक में जिला के सभी मंडल अध्यक्ष व जिला के पदाधिकारियों से उक्त अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया गया.
बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जनजागरण अभियान पार्टी द्वारा चलाया जायेगा. बैठक को अन्य भाजपा नेताओ ने भी संबोधित किया.
मौके पर उदय सिंहदेव, हरेकृष्णा प्रधान, महेश कुंडु, बिरसा सोय, ललन कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, दुलाल स्वांसी, विवेका प्रधान, मोतीलाल महतो, मदन सिंह, भीमसेन, राजकुमार सिंह के अलावे कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




