ePaper

खरसावां : रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने प्रबुद्ध लोगों के साथ की बैठक

Updated at : 23 Apr 2019 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने प्रबुद्ध लोगों के साथ की बैठक

– मुझे बाहरी बताने वाले को जनता देगी करारा जबाव : अर्जुन मुंडा संवाददाता, खरसावां खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के रामगढ़ स्थित पूर्व प्रमुख विद्या विनोद सिंहदेव के आवास में विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने […]

विज्ञापन

– मुझे बाहरी बताने वाले को जनता देगी करारा जबाव : अर्जुन मुंडा

संवाददाता, खरसावां

खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के रामगढ़ स्थित पूर्व प्रमुख विद्या विनोद सिंहदेव के आवास में विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए उपस्थित लोगों से समर्थन करने की अपील की. श्री मुंडा ने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहे और आगे भी साथ में रहेंगे. क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा सुलभ उपलब्ध रहेंगे.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के नेता तरह-तरह की मनगढ़ंत बातें कर दुष्प्रचार कर रहे हैं. लोगों में भ्रम फैला कर राजनीति हित साधने का प्रयास कर रहे हैं. परंतु खूंटी की जनता इनके बातों में आने वाली नहीं है. श्री मुंडा ने कहा कि दरअसल ऐसे लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी कह रहे है कि अर्जुन मुंडा बाहरी है. ऐसे संकुचित मानसिकता वाले व्यक्ति को खरसावां समेत पूरे खूंटी क्षेत्र की जनता जबाव देगी.

कांग्रेस के प्रत्याशी को पता होना चाहिए कि खरसावां विस क्षेत्र भी खूंटी लोस क्षेत्र में आता है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने कभी क्षेत्र के विकास की चिंता नहीं की. इन्हें सिर्फ अपनी राजनीति की चिंता है. इनके पास नेता, नीति व नियत की कमी है. ऐसे लोग के पास क्षेत्र के विकास का कोई विजन ही नहीं है. उन्होंने कहा कि खूंटी भगवान बिरसा मुंडा की बीर भूमि है. यहां के लोगों के सपनों को पूरा करना है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को समृद्ध व खुशहाल बनाना है. श्री मुंडा ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों की आवाज संसद पर उठायेंगे. मौके पर विद्या विनोद सिंहदेव, राजेश सिंहदेव, रामनाथ महतो, जीतेद्र सिंहदेव, हाजी अब्दुल गनी, रानी हेंब्रम, जानोमाई जामुदा, शशांक शेखर समेत बड़ी संखव्या में लोग मौजूद थे. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने लोगों के साथ सीधा संवाद भी किया. लोगों को अपने भविष्य के योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी.

कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में शामिल हुए. भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रुप से कुचाई के अरुवां पंचायत के कान्हाई लाल महतो, खेलराम महतो, दिनेश महतो, शैलेश महतो, मोहितपुर पंचायत के दीपक जामुदा, विनोद नायक, शत्रुघ्‍न प्रमाणिक, लादुरा सरदार, पूर्ण सरदार, फूलचांद महतो आदि शामिल है. सभी को अर्जुन मुंडा ने माला पहना कर स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola