खरसावां में पेसा कानून थीम पर मनेगा विश्व आदिवासी दिवस

Updated:
विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे आदिवासी समन्वय समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में पहुंचे आदिवासी समन्वय समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

खरसावां में विश्व आदिवासी दिवस को पेसा कानून थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है. नुक्कड़ नाटक और चर्चा के जरिए ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी.

विज्ञापन

खरसावां : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर कला एवं सांस्कृतिक भवन, खरसावां में शुक्रवार को आदिवासी समन्वय समिति की बैठक हुई. यहां सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य थीम पेसा कानून रखा जायेगा. समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड सरकार ने 2 जनवरी 2026 को पेसा नियमावली लागू किया. इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों और आदिवासी समाज में इसके प्रावधानों की जानकारी अभी भी बेहद सीमित है. इस बार का पूरा आयोजन जनजागरुकता पर केंद्रित रहेगा.तय हुआ कि इस वर्ष भी रैली निकाली जायेगी.

ग्रामीणों और युवाओं को सरल भाषा में कानून की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा. विशेषज्ञों की सहभागिता से पैनल डिस्कशन होगा. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों और ग्राम सभा की शक्तियों से अवगत कराया जायेगा, जिससे मुंडा-मानकी व्यवस्था तथा पारंपरिक स्वशासन प्रणाली को मजबूती मिलेगी. बैठक में मनोज कुमार सोय, सुकरा सोय, रामलाल हेंब्रम, लालसिंह हेंब्रम, टाटा चातर, सालेन सोय, सिद्धेश्वर कुदादा, मीशन सोय, हरिवंश उरांव, विजय दिग्गी, रघु हांसदा और चांदमनी बोदरा सहित कई सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola