कुचाई में चार चौक-चौराहों पर लगी हाई मास्ट लाइट
लोगों को संबोधित करते विधायक दशरथ गागराई | Prabhat Khabar Network
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के चार प्रमुख चौक-चौराहों पर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया. इससे स्थानीय लोगों को रात में बेहतर रोशनी मिलेगी.
खरसावां : कुचाई प्रखंड की तिलोपदा पंचायत स्थित गोपीडीह चौक, पोंडाकाटा पंचायत के चिरुडीह चौक और बंदोलोहर पंचायत के छोटाचाकड़ी और शांकोडीह चौक पर शुक्रवार को हाइमास्ट स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया. इससे चौक-चौराहों पर रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी. प्रत्येक हाइमास्ट लाइट पर लगभग 5.50 लाख रुपये की लागत आयी है. इनका निर्माण विधायक निधि से कराया गया है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए