खरसावां : बाइक समेत गड्ढे में गिरे तीन युवक, एक की मौत और दो घायल

खरसावां : जमशेदपुर के बागबेड़ा से पदमपुर मेला जा रहे तीन युवक रविवार शाम खरसावां के तेलीसाही तालाब के पास बाइक समेत गड्ढे में गिर गये. घटना में डिबेन गागराई (25) की मौत हो गयी है. वहीं, आकाश सिरका (21) व करन जामुदा (20) का जमशेदपुर में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मेला […]
खरसावां : जमशेदपुर के बागबेड़ा से पदमपुर मेला जा रहे तीन युवक रविवार शाम खरसावां के तेलीसाही तालाब के पास बाइक समेत गड्ढे में गिर गये. घटना में डिबेन गागराई (25) की मौत हो गयी है. वहीं, आकाश सिरका (21) व करन जामुदा (20) का जमशेदपुर में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मेला पहुंचने से करीब आधा किलोमीटर पहले ही दुर्घटना हुई. स्थानीय लोगों ने तीनों को एक निजी नर्सिंग में ले गये. वहां गंभीर स्थिति देखते हुए डिबेन गागराई व आकाश सिरका को जमशेदपुर रेफर किया गया. नर्सिंग होम से निकलते ही हालत बिगड़ने पर दोनों को खरसावां सीएचसी ले जाया गया, जहां डिबेन की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










