कपाली नगर परिषद में जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर डीसी ने जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की बैठक करते डीसी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला डीसी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कपाली जलापूर्ति योजना की धीमी गति पर नाराजगी जताई और कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में डीसी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.बैठक में ड़ीसी ने योजनावार योजनाओं की प्रगति, कार्य निष्पादन की स्थिति और लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिली, उनमें हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, सतत समीक्षा तथा प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय के अभाव या प्रक्रियागत कारणों से प्रभावित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

कपाली पेयजलापूर्ति योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

चांडिल के कपाली क्षेत्र में राज्य योजना के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित संवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर एक माह के भीतर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं होने पर संविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है. उन्होंने सभी अधिकारियों, अभियंताओं और कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित अनुश्रवण के माध्यम से जिले के प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक पेयजल सुविधा पहुंचाने का निर्देश दिया.बैठक में पीएचईडी के इइ ललीत इंदुवार सहित अन्य अभियंता उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola