हाथियों ने किसानों की एक माह की मेहनत कर दी बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
हाथियों ने किसानों की एक माह की मेहनत पर पानी फेरा

हाथी द्वारा बर्बाद किया गया धान का बिछड़ा | Prabhat Khabar Network

ईचागढ़ के चुनीडीह गांव में हाथियों के झुंड ने धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चौका : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चुनीडीह गांव में रविवार देर रात करीब नौ हाथियों के झुंड ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई किसानों के खेतों में तैयार धान की बिचड़ा (पौध) को खाकर और पैरों से रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया. एक ही रात में किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद होने से पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है. घटना को अंजाम देने के बाद हाथियों का यह दल गांव से सटे बांस वन में डेरा जमाये हुए है.

धान की रोपनी प्रभावित होने की चिंता, बढ़ी लागत

पीड़ित किसानों ने बताया कि इस समय धान की रोपनी का मुख्य सीजन चल रहा है. बिचड़ा पूरी तरह नष्ट होने के कारण अब उन्हें दोबारा नयी पौध तैयार करनी पड़ेगी, जिससे रोपनी कार्य में काफी विलंब हो जायेगा. इसका सीधा असर धान की पैदावार पर पड़ेगा और किसानों पर खेती की लागत का आर्थिक बोझ भी बढ़ जायेगा.

वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सोमवार को गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. वनकर्मियों ने ग्रामीणों से सुरक्षित व सतर्क रहने तथा रात के समय अकेले खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की है. विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. इधर, क्षेत्र के भयभीत किसानों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से फसल क्षति का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगायी है, ताकि उन्हें राहत मिल सके.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola