जिला फुटबॉल लीग. खामारडीह की शानदार जीत, चक्रधरपुर-मातकमडीह मुकाबला ड्रॉ पर छूटा

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग मैच खेलते फुटबॉल टीमें | Prabhat Khabar Network
सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग में खामारडीह ने जीत दर्ज की, जबकि चक्रधरपुर और मातकमडीह का मुकाबला बराबरी पर छूटा। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
खरसावां . सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप में सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में यूथ क्लब खामारडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन एरिया दलभंगा को 4-1 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मुकाबले में दीनबंधु क्लब चक्रधरपुर और एसएफए सफा मातकमडीह, चांडिल की टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं.
पहले मैच में खामारडीह की ओर से रोहित कुदादा ने 15वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला. इसके बाद 31वें मिनट में देवाशीष बोदरा ने दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी. दूसरे हाफ में भी खामारडीह का दबदबा कायम रहा. देवाशीष बोदरा ने 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि रोहित कुदादा ने 59वें मिनट में गोल दागकर टीम की 4-1 की जीत सुनिश्चित कर दी. डलभंगा की ओर से एकमात्र गोल गोंडे मुंडा ने 35वें मिनट में किया.
दूसरा मुकाबला दीनबंधु क्लब चक्रधरपुर और एसएफए सफा मातकमडीह के बीच बेहद रोमांचक रहा. पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं. दूसरे हाफ के 45वें मिनट में दीनबंधु क्लब के अनुज सुंडी ने लंबी दूरी से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. हालांकि 55वें मिनट में मातकमडीह के मलखान सिंह सरदार ने बाएं छोर से बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सका. मैचों में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, धनंजय कालिंदी, कृष्णा पाड़िया, विशाल गोप एवं दिकू हेंब्रम ने निभाई.
14 जुलाई के मुकाबले
दोपहर 2 बजे : वाईबीएफसी राजनगर बनाम गॉड फादर खूंटपानी. अपराह्न 3.30 बजे : ट्रिपल ए हरिहरपुर बनाम एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड़. स्थान : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Sachindra Dash
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










