चमारु : 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Published at :16 Jul 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
चमारु : 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

सरायकेला : थाना अंतर्गत चमारू गांव में दसवीं कक्षा की छात्र कविता (काल्पनिक नाम) का गांव के ही युवक संजय मुमरू ने बलात्कार किया. घटना के बाद से वह फरार है. घटना 16 मई की है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि घटना के दिन पीड़िता के माता-पिता प्रतिदिन की भांति रोजगार की […]

विज्ञापन

सरायकेला : थाना अंतर्गत चमारू गांव में दसवीं कक्षा की छात्र कविता (काल्पनिक नाम) का गांव के ही युवक संजय मुमरू ने बलात्कार किया. घटना के बाद से वह फरार है. घटना 16 मई की है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि घटना के दिन पीड़िता के माता-पिता प्रतिदिन की भांति रोजगार की तलाश में औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया गये थे, पीड़िता घर में अकेली थी.

दोपहर को वह बकरी चराने जंगल की ओर गयी थी, जहां अकेली देख कर गांव के ही संजय मुमरू ने उसके साथ बलात्कार किया और भाग गया. घटना की जानकारी पीड़िता ने घर आने पर अपने माता-पिता को दी. इसके बाद गांव में बैठक बुलायी गयी, जिसमें ग्रामीणों ने आरोपी से पीड़िता के साथ शादी करने को कहा, लेकिन वह शादी से मुकर गया.

इसके बाद रविवार को माता-पिता के साथ पीड़िता सरायकेला थाना पहुंची, जहां घटना के संबंध में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. मेडिकल जांच महिला चिकित्सक डॉ सी भारती राव द्वारा की गयी. पीड़िता उच्च विद्यालय नेंगटासाही में 10वीं कक्षा में पढ़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola