चांडिल-चौका से जुड़े हो सकते हैं आंतकी हैदर के तार!

Updated at : 23 May 2014 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
चांडिल-चौका से जुड़े हो सकते हैं आंतकी हैदर के तार!

चांडिल : पटना और बोधगया ब्लास्ट की साजिश रचने वाले आंतकी हैदर अली का तार चांडिल -चौका से जुड़ा हो सकता है. जानकारी के अनुसार आंतकी हैदर अली का फोटो जब गुरुवार को अखबारों में प्रकाशित हुआ, तभी फोटो देख चौका मोड़ के लोग कहने लगे कि यह लड़का तो चौका मोड़ में कपड़ा दुकान […]

विज्ञापन

चांडिल : पटना और बोधगया ब्लास्ट की साजिश रचने वाले आंतकी हैदर अली का तार चांडिल -चौका से जुड़ा हो सकता है. जानकारी के अनुसार आंतकी हैदर अली का फोटो जब गुरुवार को अखबारों में प्रकाशित हुआ, तभी फोटो देख चौका मोड़ के लोग कहने लगे कि यह लड़का तो चौका मोड़ में कपड़ा दुकान चलाता था. सूत्रों के अनुसार हैदर अली चौका कांद्रा रोड पर कपड़ा दुकान पिछले साल 2013 में खोला था और जनवरी में बंद कर दिया था़.

अखबारो में फोटो देखते ही लोगों के होश उड़ गया़ विशेष पुलिस टीम पहुंची चौका आतंकी हैदर अली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम ने चौका में उसके संबंध होने की संभावनाओं की तलाश की. हैदर अली को एनआइए की टीम ने बुधवार को रांची से गिरफ्तार किया है. हैदर अली नाम व पहचान बदल कर चौका में शरण लिये जाने की संभावनाओं के बाद विशेष पुलिस चौका में संभावित स्थानों की तलाशी ली व वापस चली गयी. इस सबंध में पुलिस ने कोई जानकारी होने से इंकार किया. इस मामले में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिमल कुमार, चांडिल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, चौका थाना प्रभारी राजदेव सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जानकारी होने से इंकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola