सुवर्णरेखा में गिरा वायु सेना का विमान, पायलट सुरक्षित
Updated at : 21 Mar 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट से उड़ा वायु सेना का हॉक विमान मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बहरागोड़ा के महुलडांगरी के पास सुवर्णरेखा नदी में गिर गया. पायलट अरविंद कुमार जोशी ने पैराशूट से कूद कर अपनी जान बचायी. जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसमें विस्फोट हुआ और […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट से उड़ा वायु सेना का हॉक विमान मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बहरागोड़ा के महुलडांगरी के पास सुवर्णरेखा नदी में गिर गया. पायलट अरविंद कुमार जोशी ने पैराशूट से कूद कर अपनी जान बचायी. जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसमें विस्फोट हुआ और वह नीचे गिरने लगा.
पायलट ने समय रहते पैराशूट की मदद से छलांग लगा दी और पास ही जमीन उतर गये. विमान तेज गति से नदी के बीचोबीच बालू में पूरी तरह घुस गया तथा उसके ऊपर गड्ढा बन गया जिसमें पानी निकल गया. पानी के ऊपर तैरते विमान के इंधन में आग लग गयी.
तब तक मौके पर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गये और घायल पायलट को सुरक्षित स्थान पर ले गये. पायलट अरविंद कुमार जोशी ने बताया कि विमान में वह अकेले ही थे जिससे लोग आश्वस्त हुए कि विमान दुर्घटना में कोई और हताहत नहीं हुआ है. घटना की सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी व स्थानीय पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पायलट को सीएचसी लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ. कुछ देर बाद सेना का एक हेलीकॉप्टर इचड़ाशोल में उतरा. घायल पायलट को उस हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए किसी बड़े शहर में ले जाया गया.
घटना के करीब एक घंटा बाद महुलडांगरी में सेना का एक हेलीकॉप्टर उतरा. वह करीब 15 मिनट तक रुका और उड़ गया. शाम करीब चार बजे सेना के कई पदाधिकारी सेना के वाहनों से घटनास्थल पर पहुंचे. क्रेन, दमकल और एंबुलेंस भी लाये गये. समाचार लिखे जाने तक बालू में घुसे विमान को निकालने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई थी. नदी में पानी होने के कारण घटनास्थल तक क्रेन को ले जाना संभव नहीं हो सका. जहां पर विमान गिरा है वह स्थल चारों से पानी से घिरा है और बीच में बालू है.
मौके पर घटनास्थल पर बहरागोड़ा के बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, पुलिस निरीक्षक बसंत हेसा, बहरागोड़ा, बड़शोल, श्यामसुंदरपुर के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए थे. ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी.
बालू में बिखर गया मलबा
लड़ाकू विमान के गिरने के बाद उसके कुछ मलबे नदी में बालू पर बिखर गये. पैराशूट भी पास ही बिखरा पड़ा था. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ महुलडांगरी पहुंचे. वे नदी पार कर तथा बालू में पैदल चल कर घटनास्थल पर गये और स्थिति का जायजा लिया. डॉ गोस्वामी ने घायल पायलट को अस्पताल पहुंचाने के लिए सीएचसी को दूरभाष पर सूचना दी.
पं बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान
विस्फोट के साथ गिरने लगा विमान
बहरागोड़ा : महुलडांगरी के पास हुई घटना
नदी में विमान गिरते ही बालू में घुस गया. विमान के पेट्रोल से पानी में आग लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




