होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर आयडा, पीएचइडी को नोटिस
Updated at : 19 Jan 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने की आंतरिक संसाधन समिति की बैठक विभागवार कर वसूली की समीक्षा माप-तौल निरीक्षक के लेट आने पर फटकार, जवाब तलब सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने सभागार कक्ष में आंतरिक संसाधन की बैठक की. बैठक में आदित्यपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में निजी भवनों का होल्डिंग टैक्स […]
विज्ञापन
डीसी ने की आंतरिक संसाधन समिति की बैठक
विभागवार कर वसूली की समीक्षा
माप-तौल निरीक्षक के लेट आने पर फटकार, जवाब तलब
सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने सभागार कक्ष में आंतरिक संसाधन की बैठक की. बैठक में आदित्यपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में निजी भवनों का होल्डिंग टैक्स देना शुरू हो गया है, परंतु सरकारी भवनों द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है. इस पर जिस पर डीसी ने आयडा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदित्यपुर सर्किल एवं इंडियन ऑयल को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. डीसी ने सवाल किया आखिर वे होल्डिंग टैक्स क्यों नहीं जमा कर रहे,
इसकी जानकारी प्राप्त करें. बैठक में माप तौल निरीक्षक के बैठक में एक घंटा विलंब से पहुंचने के कारण फटकार लगाते हुए शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया.बैठक में डीसी ने विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने को कहा. वाणिज्य कर पदाधिकारी ने बताया कि जिले में जीएसटी वर्कआउट हो गया है जिस पर डीसी ने मिसमैच की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कितने लोगों का मिसमैच आ रहा है, कितने लोगों को नाटिस की गई है और अबतक कितने पर कार्रवाई की गई है, इसका प्रतिवेदन दें. परिवहन की राजस्व वसूली में धीमी प्रगति पर डीटीओ को वसूली में तेजी लाने व भारी वाहनों की ओवरलोडिंग जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने उत्पाद अधीक्षक को राजस्व वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया. डीसी ने आदित्यपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र के बिल्डरों की सूची खनन विभाग को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में अपर उपायुक्त कुंज बिहारी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन, जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार, आदित्यपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, उत्पाद अधीक्षक जितेंद्र कुमार, माप-तौल निरीक्षक शशि संगीता बारा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीकृष्ण भगत सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




