समान काम का मिले समान वेतन, ग्रेड पे हो Rs 4800
Updated at : 18 Jan 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : जिला मुख्यालय पर इंजीनियरों ने किया धरना-प्रदर्शन, कहा मांगें पूरी नहीं होने पर डिप्लोमा अभियंता संघ ने दी जोरदार आंदोलन की चेतावनी सरायकेला : समान काम का समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को डिप्लोमा अभियंता संघ के बैनर तले अभियंताअों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर मुख्य रूप […]
विज्ञापन
सरायकेला : जिला मुख्यालय पर इंजीनियरों ने किया धरना-प्रदर्शन, कहा
मांगें पूरी नहीं होने पर डिप्लोमा अभियंता संघ ने दी जोरदार आंदोलन की चेतावनी
सरायकेला : समान काम का समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को डिप्लोमा अभियंता संघ के बैनर तले अभियंताअों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जनपद सचिव ई अनिल कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के अनुसार समान काम के लिए समान वेतनमान होना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा. वहीं केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आदेश पर ग्रेड पे 4200 से बढ़ा कर 4800 किया गया है, जो एक जनवरी-16 से स्वीकृत है. लेकिन इस लाभ से भी अभियंताअों को वंचित रखा गया है.
35 वर्षों से मूल सेवा में रहने के बावजूद बिना प्रोन्नति के ही अभियंता सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इसके अलावा 7वें वेतन पुनरीक्षण के तहत आवास, परिवहन व चिकित्सा भत्ता आदि लाभ नहीं दिया जा रहा है. इन सब मांगों को लेकर उक्त धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. संघ के सुनील स्वराज ने कहा कि अभियंताओं को किसी तरह का लाभ नहीं मिल रहा है. इसलिए अभियंता आंदोलनरत हैं. इसके तहत पूर्व में अभियंता काला बिल्ला, कलम बंद आंदोलन कर चुके हैं. और अब इस धरना के बाद भी हमारी जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
मौके पर सेवानिवृत्त ई उमेश सिंह, पूर्व महामंत्री ई कौशल कुमार, ई गोपाल सिंह, ई श्वेता सिंह, अपर्णा कुमारी, ई गौतम सिंह मुंडा, ई पंकज कुमार, ई राजू कुमार, ई राजु मरांडी के अलावा कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




