खमारडीह में दंपती को हाथियों ने खदेड़ा

Updated at : 18 Jan 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
खमारडीह में दंपती को हाथियों ने खदेड़ा

खरसावां : खामरडीह में मंगलवार रात घुसे हाथियों ने राजेश मुंडा के घर की दीवार को तोड़ कर अंदर घुस गये. इस दौरान राजेश अपने परिवार के साथ सो रहे थे. तभी दीवार टूटने और हाथी की चिंघाड़ से राजेश मुंडा उर्फ राजेश सामंत व पत्नी रिंकी सामंत के होश उड़ गये. इसके बाद बिना […]

विज्ञापन

खरसावां : खामरडीह में मंगलवार रात घुसे हाथियों ने राजेश मुंडा के घर की दीवार को तोड़ कर अंदर घुस गये. इस दौरान राजेश अपने परिवार के साथ सो रहे थे. तभी दीवार टूटने और हाथी की चिंघाड़ से राजेश मुंडा उर्फ राजेश सामंत व पत्नी रिंकी सामंत के होश उड़ गये. इसके बाद बिना कुछ सोचे दंपती घर से जान बचा भागने लगे. इसी क्रम में पति-पत्नी गिर कर घायल हो गये. राजेश मुंडा उर्फ राजेश सामंत को पैर, हाथ, नाक व सिर पर एवं रिंकी के हाथ व नाक में चोट लगी है.

हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें सरायकेला के सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां वन विभाग की ओर से वन प्रमंडल पदाधिकारी ए एक्का व वन क्षेत्र पदाधिकारी केके साह ने दंपती को ईलाज के लिए दस हजार रुपये की सहायता राशि दी. इधर, घायल पति-पत्नी का हाल जानने के लिए विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल भी अस्पताल पहुंचे. दूसरी ओर सूचना पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्राण मेलगांडी ने घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola