प्राकृतिक संपदा के उपयोग के लिए स्किल डेवलपमेंट जरूरी

Updated at : 14 Jan 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्राकृतिक संपदा के उपयोग के लिए स्किल डेवलपमेंट जरूरी

खरसावां : खरसावां के आमदा में बने देश के पहले खादी पार्क का उदघाटन शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को किया. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से करीब चार करोड़ की लागत से निर्मित पार्क के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि झारखंड राज्य जल, भूमि व […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के आमदा में बने देश के पहले खादी पार्क का उदघाटन शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को किया. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से करीब चार करोड़ की लागत से निर्मित पार्क के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि झारखंड राज्य जल, भूमि व खनिज संपदा से परिपूर्ण है जिसका उपयोग करने के लिए स्किल डेवलपमेंट करने की आवश्यकता है.

राज्यपाल ने स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड के युवक-युवतियों को दक्ष बना कर सामाजिक व आर्थिक विकास के रास्ते पर हम आगे बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा : देश का बेहतरीन कोकून खरसावां में तैयार हो रहा है.

इसे देश-विदेश के लोग पसंद कर रहे हैं. उन्होंने खादी पार्क की भव्यता की तारीफ भी की. राज्यपाल ने वैल्यू एडिशन पर विशेष जोर दिया और कहा कि इससे रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी तथा क्षेत्र के लोग स्वावलंबी बन पायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola