जंगली हाथियों ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 10 Jan 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
जंगली हाथियों ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

खरसावां : सोमवार की रात सरायकेला व खूंटपानी के कुछ गांवों में भी जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों के एक झुंड ने चाईबासा वन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले खूंटपानी प्रखंड के पटरापोसी, मटकोबेड़ा तथा बासाहातु में एक-एक घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखा चावल खा गये. हाथियों ने गांव […]

विज्ञापन

खरसावां : सोमवार की रात सरायकेला व खूंटपानी के कुछ गांवों में भी जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों के एक झुंड ने चाईबासा वन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले खूंटपानी प्रखंड के पटरापोसी, मटकोबेड़ा तथा बासाहातु में एक-एक घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखा चावल खा गये. हाथियों ने गांव के आस-पास लगी रबी की फसल को भी बर्बाद कर दिया.

लोगों में वन विभाग (चाईबासा) के खिलाफ काफी असंतोष देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि वन विभाग हाथियों को खदेड़ने की कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है, जबकि हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं. दूसरी ओर खूंटपानी से पहुंचे दो जंगली हाथियों ने सरायकेला वन क्षेत्र के पांडुवा गांव में भी दो घरों की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों ने वन विभाग से हाथियों द्वारा की गयी क्षति का मुआवजा जल्द से जल्द देने की मांग की है.

डीसी ने धान खरीद में सुस्ती पर बीसीओ को लगाई फटकार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola