ऐतिहासिक होगा समारोह, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

खरसावां : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने मंगलवार को खरसावां के आमदा में बने खादी पार्क का निरीक्षण किया. मौके पर मुख्य रूप से खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, बोर्ड के डिप्टी सीइओ सुमन पाठक, पीपीओ सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को […]
खरसावां : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने मंगलवार को खरसावां के आमदा में बने खादी पार्क का निरीक्षण किया. मौके पर मुख्य रूप से खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, बोर्ड के डिप्टी सीइओ सुमन पाठक, पीपीओ सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों खादी पार्क का उद्घाटन होगा.
उन्होंने उद्घाटन समारोह को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये. श्री सेठ ने कहा कि उद्घाटन समारोह ऐतिहासिक होगा. उद्घाटन समारोह में राज्यपाल के अलावा स्थानीय सांसद कड़िया मुंडा, विधायक दशरथ गागराई व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे. अगले वित्तीय वर्ष में खादी पार्क का और विस्तार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




