ठप रही बिजली, 15 हजार उपभोक्ता दिनभर रहे परेशान

Updated at : 06 Jan 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
ठप रही बिजली, 15 हजार उपभोक्ता दिनभर रहे परेशान

राजखरसावां पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य शुरू खरसावां : शुक्रवार से राजखरसावां पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर किया गया. इसे लेकर खरसावां में शुक्रवार को दिन भर बिजली गुल रही, जिससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य अगले तीन दिनों […]

विज्ञापन

राजखरसावां पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य शुरू

खरसावां : शुक्रवार से राजखरसावां पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर किया गया. इसे लेकर खरसावां में शुक्रवार को दिन भर बिजली गुल रही, जिससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य अगले तीन दिनों तक चलेगा. वहीं विभाग के कनीय अभियंता उपेंद्र कुमार ने खरसावां, आमदा, बड़ाबांबो आदि क्षेत्रों में एक-एक घंटे के हिसाब से दिन में रोटेशन कर बिजली आपूर्ति की बात कही थी, लेकिन पहले ही दिन खरसावां में दिन भर बिजली गुल रही. बिजली गुल रहने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ व्यावसायिकों का कामकाज प्रभावित हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola