उमवि बाघरायडीह का शौचालय होगा दुरुस्त

Updated at : 05 Jan 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
उमवि बाघरायडीह का शौचालय होगा दुरुस्त

डीएसइ ने किया खरसावां के दो स्कूलों का औचक निरीक्षण एक सपताह के अंदर शौचायल ठीक ठाक करने का दिया नर्दिेश सरायकेला : तीन जनवरी को प्रभात खबर में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए डीएसइ फूलमनी खलको ने गुरुवार को खरसावां के दो स्कूल उमवि बाघरायडीह एवं उमवि नारायणडीह का औचक निरीक्षण किया. सबसे […]

विज्ञापन

डीएसइ ने किया खरसावां के दो स्कूलों का औचक निरीक्षण

एक सपताह के अंदर शौचायल ठीक ठाक करने का दिया नर्दिेश
सरायकेला : तीन जनवरी को प्रभात खबर में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए डीएसइ फूलमनी खलको ने गुरुवार को खरसावां के दो स्कूल उमवि बाघरायडीह एवं उमवि नारायणडीह का औचक निरीक्षण किया. सबसे पहले डीएसइ उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणडीह पहुंचीं.
निरीक्षण में पाया कि बच्चों की उपस्थित काफी कम थी. वहीं शौचालय की स्थिति भी काफी खराब थी. इसके बाद डीएसइ उमवि बाघरायडीह पहुंची, जहां कमोवेश उमवि रारायणडीह जैसी ही स्थिति मिली. इस पर डीएसइ ने दोनों स्कूलों को एक सफ्ताह के अंदर स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया.
सप्ताह भर की मोहलत
डीएसइ खलको ने प्रभात खबर द्वारा तीन जनवरी के अंक में प्रकाशित ‘बंद पड़ा है स्कूल का शौचालय’ शीर्षक खबर पर संज्ञान लेते हुए उमवि बाघ रायडीह का औचक निरीक्षण किया. साथ ही एक सपताह के अंदर शौचालय को ठीक करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola