ePaper

Jharkhand : सरायकेला-खरासवां के एक गांव में रूई की तरह बोरी में भरकर रखे थे 100 किलो रुपये, क्या है पूरा मामला

Updated at : 29 Dec 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : सरायकेला-खरासवां के एक गांव में रूई की तरह बोरी में भरकर रखे थे 100 किलो रुपये, क्या है पूरा मामला

जमशेदपुर :​ झारखंड के एक गांवमें तीन बोरी नोट मिले हैं. ये करीब 5 करोड़ रुपये के नोट थे. बोरी में भरकर इन नोटों को दिनाई गांव के पास एक पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था. इन नोटों को मशीन की मदद से टुकड़ों में काट दिया गया था. इन नोटों का वजन करीब […]

विज्ञापन

जमशेदपुर :​ झारखंड के एक गांवमें तीन बोरी नोट मिले हैं. ये करीब 5 करोड़ रुपये के नोट थे. बोरी में भरकर इन नोटों को दिनाई गांव के पास एक पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था. इन नोटों को मशीन की मदद से टुकड़ों में काट दिया गया था. इन नोटों का वजन करीब 100 किलो है.

जानकार बताते हैं कि बोरी में भरे ये कटे हुए नोट 500 और 1000 रुपये मूल्य के हैं. नोटबंदी की वजह से प्रचलन से बाहर हो चुके इन नोटों का अब कोई इस्तेमाल नहीं रह गया है, इसलिए किसी ने अपनी काली कमाई को काट-काट कर बोरी में भरकर फेंक दिया.

दिनाई गांव सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना इलाके के एनएच-33 पर बसा है. इसके पास एक पुलिया है. इसी पुलिया के नीचे बोरी में कटे-फटे नोटों को भरकर रखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola