एमडीएम मैसेज नहीं भेजने पर 21 शिक्षकों का वेतन रुका

सरायकेला : एमडीएम का एसएमएस नहीं करने वाले सरायकेला प्रखंड के 21 शिक्षकों का दिसंबर माह का वेतन रोक दिया गया है. जानकारी देते हुए बीइइओ दिलीप कुमार प्रमाणिक ने बताया कि एमडीएम के तहत स्कूल के प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन एसएमएस करना है. इसके तहत स्कूल में बच्चों की संख्या, मेनू सहित अन्य जानकारी उपलब्ध […]
सरायकेला : एमडीएम का एसएमएस नहीं करने वाले सरायकेला प्रखंड के 21 शिक्षकों का दिसंबर माह का वेतन रोक दिया गया है. जानकारी देते हुए बीइइओ दिलीप कुमार प्रमाणिक ने बताया कि एमडीएम के तहत स्कूल के प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन एसएमएस करना है. इसके तहत स्कूल में बच्चों की संख्या, मेनू सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराना है,
लेकिन प्रखंड के 21 शिक्षक कोई रिपोर्ट नहीं भेजे हैं. इसी के तहत वेतन रोकने की कार्रवाई की गयी है. बीइइओ ने बताया कि मिर्गी, सीतारामपुर, नयाडीह, चैतन्यपुर, अखिनाथपुर, जिलींगबुरू, खड़िकाबाद, मॉडल सरायकेला, लखनडीह, ऊपरबेड़ा, हुडिंगडीह, लाखोडीह, रगरगी, कदमडीहा, केंदुडीह, मसलेवा, नुवागड़, टिपिकपानी, पदमपुर, सकलाडीह स्कूल के प्रधानाध्यापकों का वेतन निकासी बंद कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




