खरसावां शहीद दिवस को लेकर डीसी ने बुलाई बैठक

Updated at : 27 Dec 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां शहीद दिवस को लेकर डीसी ने बुलाई बैठक

डीआइजी ने पार्क, हेलीपैड का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया खरसावां : आगामी एक जनवरी को खरसावां शहीद पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के संभावित आगमन को लेकर कोल्हान के डीआइजी साकेत कुमार सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा समेत जिला के पदाधिकारियों ने खरसावां का दौरा किया. डीआइजी ने खरसावां शहीद […]

विज्ञापन

डीआइजी ने पार्क, हेलीपैड का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया

खरसावां : आगामी एक जनवरी को खरसावां शहीद पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के संभावित आगमन को लेकर कोल्हान के डीआइजी साकेत कुमार सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा समेत जिला के पदाधिकारियों ने खरसावां का दौरा किया. डीआइजी ने खरसावां शहीद स्थल, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस समेत खरसावां शहीद स्थल तक जाने वाली सभी सड़कों का निरीक्षण किया. पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पीछे बनाये जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया.
डीआइजी साकेत कुमार को जिला के अधिकारियों ने भी किये जा रहे सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. बताया गया कि शहीद पार्क के चारों ओर सीसीटीवी लगाये जा रहे हैं. कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. अलग अलग जगहों पर बेरिकेडिंग बनाये जायेंगे. करीब दस मिनट खरसावां में रुकने के बाद डीआइजी चाईबासा लौट गये. मौके पर एसडीओ संदीप दुबे, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ दयानंद जायसवाल, सीओ डांगर कोड़ा, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा आदि
उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola