बाइक ने मवेशी को मारी टक्कर, दो लोग घायल
Updated at : 27 Dec 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

एक की स्थिति नाजुक, एक का पैर टूटा पीछे आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी ठोकर, क्षतिग्रस्त राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित बड़ा सिजुलता गांव में बाइक सवार ने मवेशी को टक्कर मार दी, जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार बीरेंद्र सुंडी गंभीर रूप से घायल […]
विज्ञापन
एक की स्थिति नाजुक, एक का पैर टूटा
पीछे आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी ठोकर, क्षतिग्रस्त
राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित बड़ा सिजुलता गांव में बाइक सवार ने मवेशी को टक्कर मार दी, जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार बीरेंद्र सुंडी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुनील सोरेन का दायां पैर टूट गया. दोनों को इलाज के लिए हेंसल नरसिंह होम ले जाया गया. घटना मंगलवार 3.30 दोपहर की है. बताया जाता है कि चाईबासा निवासी सुनील सोरेन व बीरेंद्र सुंडी टाटा से चाईबासा लौटने के क्रम में बड़ा सिजुलता गांव के पास बाइक ने मवेशी को टक्कर मार दी, जिससे मवेशी की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं पीछे से आ रही स्कॉर्पियो( जेएच 05 जे 6992) ने अनियंत्रित होकर बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. बाइक सवारों ने बताया कि मवेशी के अचानक बाइक के आगे आने से घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




