ईचागढ़ के कलाकारों ने बिखेरा झारखंडी लोक नृत्य का जादू

Updated at : 27 Dec 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
ईचागढ़ के कलाकारों ने बिखेरा झारखंडी लोक नृत्य का जादू

खरसावां/चांडिल lकलाकारों ने वीर रस पर आधारित पाइका नृत्य व मानभूम शैली का छऊ नृत्य पेश किया बिहार के कला-संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा ने पूरी टीम को सम्मानित किया खरसावां/चांडिल : अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में नटराज कला केन्द्र चोगा ईचागढ़ के 15 सदस्यीय कलाकारों के दल ने बेंगलुरु, […]

विज्ञापन

खरसावां/चांडिल lकलाकारों ने वीर रस पर आधारित पाइका नृत्य व मानभूम शैली का छऊ नृत्य पेश किया

बिहार के कला-संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा ने पूरी टीम को सम्मानित किया
खरसावां/चांडिल : अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में नटराज कला केन्द्र चोगा ईचागढ़ के 15 सदस्यीय कलाकारों के दल ने बेंगलुरु, हैदराबाद व पटना में झारखंड की लोक नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी. इसके पश्चात तेलेंगाना के हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया क्राफ्ट मेला में भी पाइका नृत्य पेश किया. पाइका वीर रस पर आधारित नृत्य है. दर्शकोंने इस नृत्य को खूब पसंद किया. 23 से 25 दिसंबर तक बिहार के पटना में आयोजित गुरु गोविन्द सिंह जी के 350वीं प्रकाश उत्सव पर आयोजित शुकनारा महोत्सव में मानभूम शैली के छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. पटना में बेहतर नृत्य प्रस्तुति के लिए बिहार के कला संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री कृष्ण कुमार मिश्र ने प्रभात महतो को पूरी टीम के साथ सम्मानित किया.
प्रभात कुमार महतो के साथ कलाकारों के दल में घासीराम महतो, सीता राम महतो, जगदीश महतो, जयराम महतो, सुचांद महतो, गुलाव सिंह मुंडा, कृष्ण कांत महतो, अजित कुमार महतो, धर्म देव महतो, मधुसूदन महतो, लखींद्र गोप, श्रावण गोप, कर्ण कालिन्दी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola