पांच साल से अधर में लटका है एग्रो टेक्निकल पार्क का निर्माण

Updated at : 26 Dec 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
पांच साल से अधर में लटका है एग्रो टेक्निकल पार्क का निर्माण

हॉर्टिकल्चर (बागवानी) : क्षेत्र में बदलाव के लिए कृषि विभाग ने वर्ष 2012 में सरायकेला में कोल्हान का पहला एग्रो टेक्निकल पार्क को मंजूरी दी. हालांकि पांच साल बाद पार्क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है. करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पार्क बनना है. इसपर अबतक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं. एग्रो […]

विज्ञापन

हॉर्टिकल्चर (बागवानी) : क्षेत्र में बदलाव के लिए कृषि विभाग ने वर्ष 2012 में सरायकेला में कोल्हान का पहला एग्रो टेक्निकल पार्क को मंजूरी दी. हालांकि पांच साल बाद पार्क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है. करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पार्क बनना है. इसपर अबतक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं. एग्रो टेक्निकल पार्क के अधर में लटकने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. इसपर शचिंद्र कुमार दाश व प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट…

वर्ष 2012 में योजना को मिली थी मंजूरी : राज्य सरकार ने वर्ष 2012 में कृषि विभाग के खाली जमीन पर एग्रो टेक्निकल पार्क निर्माण को मंजूरी दी. इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ की योजना बनी. अबतक पार्क निर्माण पूरा नहीं हो पाया है.
20 लाख की लागत से बना भवन
पार्क के लिए भवन की आवश्यकता थी. पार्क निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल को दिया गया. विभाग ने करीब बीस लाख की लागत से भवन निर्माण कर लिया है. वहीं पार्क सौंदर्यीकरण कार्य नहीं किया गया. भवन के चारों ओर उगी झाड़ियां : पार्क के लिए बने भवन के चारों ओर झाड़ियां उग आयी हैं. भवन देख नहीं लगता कि दो-तीन साल पूर्व बना है. झाड़ियों के कारण भवन में जाने में काफी दिक्कत होती है.
हर प्रमंडल में एग्रो टेक्निकल पार्क बनाने की थी योजना : सरायकेला में निर्माणाधीन एग्रो टेक्निकल पार्क कोल्हान प्रमंडल का पहला एग्रो पार्क है. हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में बदलाव के लिए तत्कालीन राज्य सरकार ने हर प्रमंडल में एक-एक एग्रो टेक्निकल पार्क बनाने की योजना तैयार की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola