धान पीटने गये व्यक्ति की डंडे से मारकर हत्या

Updated at : 23 Dec 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
धान पीटने गये व्यक्ति की डंडे से मारकर हत्या

गोइलकेरा : धान पीटने गये एक व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना आराहासा पंचायत में बुधवार की रात आठ बजे घटी. पंचायत अंतर्गत टिंकीबीर वन ग्राम के बागुन हेंब्रम (40 वर्ष) धान पीटने डांगुरसाई गांव के जेना हेम्बम के घर गये हुए थे. तभी वहां कुरकुटिया गांव का बालेश्वर उर्फ डोलु […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : धान पीटने गये एक व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना आराहासा पंचायत में बुधवार की रात आठ बजे घटी. पंचायत अंतर्गत टिंकीबीर वन ग्राम के बागुन हेंब्रम (40 वर्ष) धान पीटने डांगुरसाई गांव के जेना हेम्बम के घर गये हुए थे.

तभी वहां कुरकुटिया गांव का बालेश्वर उर्फ डोलु हेम्बम पहुंचा तथा धान पीटने वाले डंडे से बागुन के सिर पर दे मारा. जिससे मौके पर ही बागुन की मौत हो गयी.
मारपीट के पीछे बालेश्वर ने कहा कि एक साल पूर्व उसका बागुन से झगड़ा हुआ था, उसी का भड़ास निकाला. रात में जेना ने मृतक बागुन की पत्नी को घटना की जानकारी दी तथा गोइलकेरा थाने को सूचना दी. बागुन के शव को शुक्रवार को गोइलकेरा लाया गया एवं पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक बागुन की पत्नी झींग हेम्बम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया. आरोपी बालेश्वर फरार बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola