बॉल थ्रो :बालिका में आशा बालक वर्ग में समीर प्रथम

Updated at : 21 Dec 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
बॉल थ्रो :बालिका में आशा बालक वर्ग में समीर प्रथम

प्रखंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद आयोजित सरायकेला : सरायकेला गेस्ट हाउस मैदान में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बीइइओ दिलीप कुमार व बीपीओ कीतेन सोरेन ने किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इसके तहत 50 मी (बालिका) दौड़ में कस्तूरबा की सुजाता […]

विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद आयोजित

सरायकेला : सरायकेला गेस्ट हाउस मैदान में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बीइइओ दिलीप कुमार व बीपीओ कीतेन सोरेन ने किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इसके तहत 50 मी (बालिका) दौड़ में कस्तूरबा की सुजाता महतो प्रथम, मुन्नी पांडे द्वितीय व पूजा महतो तृतीय स्थान पर रही.
जबकि बालक में राजू महतो, हरिचरण बारी व अजय गोप, बॉल थ्रो (बालिका) में आशा साहु, प्रिया गोप व रीता हेंब्रम, बालक समीर नायक, अभिषेक गोप, राहुल गुंडुवा, लंबी कूद बालक में अजय गोप, लक्ष्मण तांती व राजकुमार सरदार एवं बालिका में मनीषा होनहागा, सोनिया मांझी व शिवानी कुम्हार, ऊंची कूद में तारा सरदार, सरस्वती माहली व चंचला मुदी, 25 मी दौड़ बालिका में प्रीति बारिक, उमा कुजूर व संजना गोप एवं बालक में राकेश सोय, सूरज पाड़ेया व नयन बैज, 100 मी दौड़ बालक में विकास लोहार, नयन बैज व राजू महतो एवं बालिका में नितिमा गोडसोरा, माई पुर्ति व रीता हेंब्रम क्रमश:
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इस दौरान शिक्षक नरेंद्र कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट पिंकी चाकी, राजेश मिश्रा, खितिश चंद्र बैज व विजय महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola