वैज्ञानिक तरीके से करें तसर की खेती

Updated at : 21 Dec 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक तरीके से करें तसर की खेती

तसर किसान व सूत कातकों का प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला खरसावां : खरसावां के अग्र परियोजना केंद्र में बुधवार को तसर किसान व महिला सुत कातकों के लिए कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन उद्योग विभाग के उप निदेशक निरंजन तिर्की, सहायक उद्योग निदेशक (मुख्यालय) अनील कुमार, सहायक उद्योग निदेशक (रांची) […]

विज्ञापन

तसर किसान व सूत कातकों का प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला

खरसावां : खरसावां के अग्र परियोजना केंद्र में बुधवार को तसर किसान व महिला सुत कातकों के लिए कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन उद्योग विभाग के उप निदेशक निरंजन तिर्की, सहायक उद्योग निदेशक (मुख्यालय) अनील कुमार, सहायक उद्योग निदेशक (रांची) ललन कुमार सिंह, सहायक उद्योग निदेशक (कोल्हान) सुनील शर्मा, बीएसएमटीसी खरसावां प्रभारी डॉ ज्योत्सना तिर्की, जिप सदस्य कुंवर सिंह बानरा, रानी हेंब्रम, प्रमुख नागी जामुदा, उप प्रमुख अमित केशरी ने किया. मौके पर कहा गया कि देश का करीब 80 फीसदी तसर झारखंड में होता है और झारखंड का 40 फीसदी तसर कोल्हान में होता है.
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक से तसर खेती करने से न सिर्फ अधिक ऊपज होगी, बल्कि इससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा. साथ ही सुत कातकों को भी बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. इस दौरान किसानों को उन्नत तकनीक से खेती की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम को झारखंड रेशम विकास तकनीकी संस्थान के प्राचार्य शिव कुमार, चक्रधरपुर पीपीओ विनोद सिन्हा, गोइलकेरा व मनोहरपुर के पीपीपी कृष्णानंद यादव, भरभरिया के पीपीओ डॉ पी अशोक, घाटशिला-चाकुलिया के पीपीओ श्रवण कुमार, काठीकुंड (दुमका) के पीपीओ मो नइमुद्दीन ने भी संबोधित किया.
14 पीपीसी से पहुंचे थे लोग : कार्यक्रम में कोल्हान प्रक्षेत्र के सभी 14 अग्र परियोजना क्षेत्र से तसर किसान व सूत कातक पहुंचे थे. मौके पर कई सफल तसर किसानों व सुत कातकों ने अपना अनुभव साझा किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola